UP News : उत्तर प्रदेश की एक अनोखी घटना खूब सुर्खियां बटोर रही है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले तमाम नागरिक खूब चटखारे लेकर यह घटना एक-दूसरे को सुना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में घटित हुई यह ऐसी घटना है जिसमें ‘पति-पत्नी तथा वो’’ का एक अलग ही एंगल देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में इस घटना को अनहोनी घटना भी बताया जा रहा है।
शादी के 13 साल बाद भी चल रहा था लवेरिया
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है। अमेठी में एक पत्नी शादी के 13 साल बद भी शादी से पहले प्रेमी के साथ खूब मजे कर रही थी। जब पूरा मामला पति के सामने आया तो पति ने भी हद पार कर दी। उत्तर प्रदेश के रहने वाले इस पति ने पत्नी तथा प्रेमी के साथ मारपीट, गाली-गलौज अथवा पुलिस केस कुछ नहीं किया। उसने तो ऐसा काम किया जिसके विषय में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। UP News
प्रेमी के साथ करवा दी अपनी पत्नी की शादी
आपको बता दें कि यह चर्चित मामला उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे बाल गोविंद तिवारी मौजे के दरियाव गांव का है। यहां के रहने वाले सतई की शादी 13 साल पहले इसी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र के कुटमारा गांव के रहने वाले राम प्रसाद की बेटी सीमा से हुई थी। शादी से पहले सीमा का किसी शिवानंद नाम के शख्स के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के 13 साल बीतने के बाद भी वो प्रेम अब तक चला आ रहा था। UP News
लेकिन एक सप्ताह पहले सतई ने अपनी पत्नी सीमा को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सतई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लेकिन उसने कोई खौफनाक कदम उठाने की जगह दोनों शादी कराना मुनासिब समझा। उसने बीते बुधवार तिलोई तहसील जाकर उनकी कोर्ट मैरेज करवा दी, जिसके बाद प्रेमी शिवानंद अपनी प्रेमिका को लेकर जीवन बिताने के लिए अपने घर चला गया।
वहीं सीमा के पिता राम प्रसाद भी अपनी सहमति जताते हुए बेटी के साथ खड़े हुए। उन्होंने बेटी के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि हमारी बेटी जिससे प्रेम कर रही थी उसी के साथ गई है। इसके लिए हमें कोई एतराज नहीं है। सतई ने बताया कि पत्नी को एक सप्ताह पहले उसके प्रेमी के साथ देखा था। मैंने 13 साल पहले सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसमें तोड़ते हुए उसकी शादी उसकी इच्छा के अनुसार उसके प्रेमी के साथ करवा दी है और अब वो आजाद है। यह मामला पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। UP News
UP News : घोड़े की नाल, मेंढकी तथा स्वामी प्रसाद मौर्य
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop