Chhattisgarh Naxal Encounter Video Update; BSF | Maharashtra Border | छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल: बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़, सभी के शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी – Chhattisgarh News
[ad_1]
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। जवानों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सर्
.
पुलिस के मुताबिक बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगाl इसके साथ ही अतिरिक्त बल को बैकअप के लिए मौके पर भेजा गया है।
- 2025 की नक्सल वारदात जानने के लिए ग्राफिक्स से गुजर जाइए

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेरा।
वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।
2 फरवरी को मारे गए थे 8 नक्सली
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया।
- छत्तीसगढ़ के 10 बड़े एनकाउंटर में जिसमें 8 से ज्यादा नक्सली मारे गए

20 दिन पहले गरियाबंद में 16 नक्सली मारे गए
20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है।
अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था।
—————————
छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी खबर पढ़ें…
1. गरियाबंद एनकाउंटर..मारे गए 3 करोड़ से ज्यादा के 16 नक्सली:यहीं से 3 राज्यों की नक्सल एक्टिविटी कंट्रोल करता था एक करोड़ का इनामी चलपति

गरियाबंद जिले के भालू डिग्गी जंगल में मुठभेड़ हुई। यह इलाका ओडिशा बॉर्डर पर है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही 3 राज्यों में नक्सल एक्टिविटी को कंट्रोल करता था। पढ़ें पूरी खबर…
2. 1000 जवानों ने 8 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया: बीजापुर में सभी के शव, कई हथियार बरामद, महीनेभर में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली हैं।ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट आए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link