Mathura Vrindavan Koda Mar Holi Pictures Video Replace | Mathura Information | मथुरा में कोड़ा मार होली: घूंघट में महिलाओं ने बलदेव के सखाओं को पीटा; प्रयागराज में हुरियारों के कपड़े फाड़े गए – Mathura Information

Visit My Amazon Store

यूपी में दूसरे दिन भी होली खेली गई। जहां मथुरा में कोड़ा मार होली हुई, वहीं प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली ने धमाल मचाया।

.

मथुरा के बलदेव गांव में घूंघट में महिलाएं पहले बलदेव के सखा के कपड़े फाड़ती हैं। फिर उसी कपडे़ का कोड़ा बनाकर उनको मारती हैं। इस अनोखी होली को देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

कोड़ा मार होली बलदेव मंदिर परिसर में ही होती है। मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 45 किमी है। इसमें गांव के पुरोहित परिवार के लोग शामिल होते हैं।

मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने एक महीने तक जगह-जगह होली खेली थी। इस दौरान मां यशोदा ने बड़े भाई बलदेव को उनकी देखरेख के लिए साथ भेजा था। लगातार होली देखने के बाद बलदेव का भी मन होली खेलने के लिए होता है। वह भी खोली खेलते हैं। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। यह जेठ और बहू के बीच की होली होती है।

उधर, प्रयागराज में लोकनाथ चौक पर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। यहां हजारों युवाओं ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान उन पर पानी और रंग डाला गया।

तस्वीरें देखिए-

मथुरा के बलदेव गांव में जबरदस्त भीड़ रही। करीब 1 लाख लोग होली देखने पहुंचे।

मथुरा के बलदेव गांव में जबरदस्त भीड़ रही। करीब 1 लाख लोग होली देखने पहुंचे।

बलदेव गांव में जमकर रंग और गुलाल उड़ाए गए।

बलदेव गांव में जमकर रंग और गुलाल उड़ाए गए।

प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली में जमकर हुड़दंग हुआ।

प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली में जमकर हुड़दंग हुआ।

प्रयागराज में ट्यूबवेल से पानी और मशीन से रंग बरसाए गए।

प्रयागराज में ट्यूबवेल से पानी और मशीन से रंग बरसाए गए।

मथुरा और प्रयागराज से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…



Supply hyperlink

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.