India Alliance Controversy; Mamata Banerjee Sanjay Raut | TMC Shiv Sena | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी ममता: संजय राउत बोले- तृणमूल कांग्रेस INDIA ब्लॉक का हिस्सा, कांग्रेस से बातचीत करनी चाहिए

Visit My Amazon Store

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक बार फिर INDIA ब्लॉक की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भी कहा कि वे 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी।

इस पर शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हमेशा अकेले लड़ती आ रही हैं।

लेकिन मेरा मानना है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में INDIA ब्लॉक से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, केंद्र में वे गठबंधन का हिस्सा हैं। इस नाते उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक बार जरूर बात करनी चाहिए। कांग्रेस गठबंधन का सबसे बड़ा दल है।

दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल के पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की बैठक को लेकर राउत ने कहा…

ममता बोलीं- गठबंधन को एक होना चाहिए, लेकिन इसमें फूट TMC सूत्र ने सीएम ममता बनर्जी के हवाले से कहा, ‘कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की मदद नहीं की। हरियाणा में AAP ने कांग्रेस की मदद नहीं की। इसी वजह से भाजपा दोनों राज्यों में जीत गई। सभी को एक साथ होना चाहिए, लेकिन बंगाल में कांग्रेस का कुछ भी नहीं है। इसलिए अकेले चुनाव लड़ेंगे।’

सिब्बल बोले- गठबंधन के मसले सुलझाने होंगे राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि गठबंधन को साथ बैठकर सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा सहमति से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी गठबंधन में समस्याएं आती हैं। सिब्बल ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के चलते महागठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया था।

उमर अब्दुल्ला बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक को खत्म कर देना चाहिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 9 जनवरी को इंडिया गुट खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

दिल्ली चुनाव के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है।

दिल्ली चुनाव के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है।

दिल्ली में कांग्रेस को लगातार तीसरे चुनाव में शून्य सीटें दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर खाता खोलने में नाकाम रही। 1998 से 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली पार्टी को लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में शून्य सीटें मिलीं। 8 फरवरी को हुए दिल्ली चुनावों में बीजेपी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता हासिल की। AAP को भारी नुकसान उठाना पड़ा और 22 सीटों पर सिमट गई। इससे पहले बीजेपी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में भी जीत दर्ज की थी।

I.N.D.I.A. ब्लॉक की 6 मीटिंग, पहली नीतीश, आखिरी कांग्रेस ने बुलाई I.N.D.I.A. ब्लॉक बनने के बाद इसकी 6 बैठकें हुई हैं। पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। बाद में नीतीश I.N.D.I.A. ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। आखिरी बैठक 1 जून, 2024 को हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने 295 सीटें जीतने का दावा किया था।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो, विधायकों को 15 करोड़ के ऑफर के दावे पर नोटिस भेजा था

दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनमें दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ACB की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.