HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

Honda Records Sales Of 2 Crore : दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में 2 करोड़ वाहनों की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने 17 वर्षों में एक करोड़ वाहनों की बिक्री का आंकड़ा छुआ, जबकि अगले एक करोड़ वाहनों की बिक्री का आकंड़ा सात साल में हासिल कर लिया। इस तरह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुल बिक्री दो करोड़ से अधिक हो गई है।

ALSO READ: FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने एक खास पेशकश शुरू की है। इसके तहत एक्टिवा और एक्टिवा 125 जैसे लोकप्रिय स्कूटर खरीदने पर कोई प्रसंस्करण और दस्तावेजीकरण शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यह पेशकश सीमित समय के लिए है।

 

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) योगेश माथुर ने कहा कि दक्षिण भारत में दो करोड़ वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार करना इस बात को दर्शाता है कि ग्राहकों को होंडा दोपहिया वाहनों पर कितना भरोसा है और उन्हें ये वाहन कितने पसंद है।

Honda Records Sales Of 2 Crore : दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में 2 करोड़ वाहनों की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने 17 वर्षों में एक करोड़ वाहनों की बिक्री का आंकड़ा छुआ, जबकि अगले एक करोड़ वाहनों की बिक्री का आकंड़ा सात साल में हासिल कर लिया। इस तरह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुल बिक्री दो करोड़ से अधिक हो गई है।

Source link

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.