Dubai: दुबई दुनिया का प्रसिद्ध शहर है। दुबई शहर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। दुबई शहर में जल्दी ही भारत की जय जयकार सुनाई पड़ेगी। इतना ही नहीं दुबई शहर में भारत के प्रसिद्ध गान वंदे मातरम का तराना भी गूंजेगा। दुबई (Dubai) में होने वाले भारत के बड़े आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुबई शहर में भारत के 35 लाख से भी अधिक नागरिक रहते हैं। जल्दी ही दुबई शहर में रहने वाले भारतीय भारत माता की जय जयकार के नारे लगाते हुए नजर आएंगे।
दुबई शहर में आयोजित किया जाएगा भारत उत्सव
आपको बता दें कि, दुबई शहर में भारत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दुबई में भारत उत्सव का खास आयोजन 15 अगस्त के खास मौके पर होगा। 15 अगस्त का दिन भारत की आजादी का दिन है। 15 अगस्त के दिन भारत का स्वतंत्रता दिवस पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरी दुनिया में जहां-जहां भारतवंशी रहते हैं वहां-वहां भारत का स्वतंत्रता दिवस अवश्य मनाया जाता है। इसी कड़ी में यूएई के प्रसिद्ध दुबई शहर में 15 अगस्त 2025 को भारत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस खास आयोजन में दुबई में रहने वाले भारतवंशी भारत माता की जय जयकार करेंगे। दुबई शहर में भारत उत्सव का आयोजन 15 अगस्त को शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगा।
भारत के बाहर दुबई में भारत का अहसास कराएगा भारत उत्सव
दुबई शहर में भारत उत्सव का आयोजन डीकॉम नामक कंपनी के निदेशक विकास भार्गव के संयोजन में होगा। भारत उत्सव की जानकारी देते हुए विकास भार्गव ने बताया कि भारत उत्सव के दौरान दुबई में रहने वाले भारतीय नागरिकों को दुबई में ही भारत का अहसास कराया जाएगा। श्री भार्गव ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में इस बार भी भारतीय कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के जश्न के रूप में दो दिवसीय भारत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रवासियों को ‘भारत के बाहर भारत का अहसास’ के साथ अपनी मातृभूमि की विविध सांस्कृतिक समृद्धि से नई पीढ़ी को परिचित कराया जाएगा। इस उत्सव में भारत की क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत, साहित्यिक चर्चा, भारतीय पाक परंपराओं का प्रदर्शन, भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय लोक संगीत व नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
यह तीसरा भारत उत्सव होगा दुबई में
दुबई में भारत उत्सव के आयोजक और डीकॉम कंपनी के निदेशक विकास भार्गव ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भारत उत्सव भारतीयता और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना। उन्होंने बताया कि दुबई के प्रवासी भारतीयों को एकजुट रखने, अपने देश के प्रति राष्ट्र प्रेम और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए इस वर्ष भी भारत उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। प्रवासियों के लिए ‘भारत के बाहर भारत’ के अहसास दिलाने और नई पीढ़ी के युवाओं को भारतीय परंपराओं, उनकी मातृभूमि की विविध सांस्कृतिक समृद्धि और विरासत से परिचित कराया जाएगा। इस आयोजन में भारतीय भारत माता की जय जयकार करेंगे।
दुबई के फाइव स्टार होटल में होगा भारत उत्सव का आयोजन
दुबई में भारत उत्सव के आयोजक विकास भार्गव ने बताया कि तीसरा भारत उत्सव हमारी आजादी के दिन यानी 15 अगस्त से दुबई के फाइव स्टार मिलेनियम होटल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल तक तीन दिवसीय भारत उत्सव का आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार दो दिन का ही भव्य आयोजन होगा। भारत उत्सव का उद्घाटन 15 अगस्त को कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में होगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भागर्व ने बताया कि इस आयोजन में भारत की कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। भारत उत्सव के पहले दिन भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रम, टॉक शो और सेमिनार होंगे। अगले दिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन कई कार्यक्रम होंगे। इसी दिन शाम को भारतीय शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत की प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति होगी।
Source link
https://findsuperdeals.shop