Cheetah Veera Gives Birth to Two Cubs in Kuno National Park – Total Cheetahs Now 26 | कूनो में चीता वीरा ने दिया दो शावकों को जन्म: अब यहां 14 शावक और 12 युवा समेत 26 चीते; सीएम ने शेयर की फोटो – Bhopal News
[ad_1]
अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में कुल 20 चीते लाए गए थे। इनमें से पहले आठ चीते नामीबिया से और फिर 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे।
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को 2 नए चीता शावकों की किलकारी गूंजी है। मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इस तरह कूनो में अब 14 शावकों और 12 वयस्क चीतों के साथ कुल संख्या 26 हो गई है।
.
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चीतों की धरती में 2 नए चीतों के आगमन पर खुशी जताते हुए अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को इन पर नजर रखने के लिए कहा है।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों शावकों की तस्वीर शेयर की।
सीएम मोहन यादव ने X पर साझा की फोटो सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों शावकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- नन्हे चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो। मध्यप्रदेश की ‘जंगल बुक’ में 2 चीता शावकों की दस्तक। सीएम ने लिखा- मुझे ये जानकारी साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है। प्रदेशवासियों को इन नन्हे शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई देता हूं। सीएम यादव ने प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को बधाई दी।
उन्होंने लिखा- इनके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को ‘चीतों की धरती’ के नाम से भी जाना जाता है। चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है, जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही सभी वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापना के लिए हमेशा तैयार हैं।
केंद्रीय वन मंत्री बोले- दोनों शावकों का स्वागत केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कूनो में चीतों के आगमन को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा- बसंत ऋतु की शुरुआत के साथ कूनो की हवा में अंतहीन खुशी और उत्साह भर जाता है। हम कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो नए चीता शावकों के आगमन का स्वागत करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के त्वालू कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता वीरा (5) ने आज 2 शावकों को जन्म दिया है।

ये खबर भी पढ़ें-
अफ्रीकी टीम हेलीकॉप्टर से जुटाएगी चीतों का खाना

गांधी सागर में चीतों के लिए शिकार के लिए 500 काले हिरण और नीलगायें शिफ्ट किए जा रहे हैं।
देश में चीतों के घर कूनो नेशनल पार्क के बाद अब मध्यप्रदेश का गांधीसागर अभयारण्य भी चीतों के स्वागत के लिए तैयार है। यहां दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से आने वाली चीतों की नई खेप के लिए बाड़े तैयार कर लिए गए हैं। अब इनके लिए प्रे-बेस यानी शिकार की भरपूर मात्रा का बंदोबस्त किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link