Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह मतदान जारी है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की नजर तीसरे कार्यकाल पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभरने की उम्मीद लगाए हुए हैं। दिल्ली में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पल पल की जानकारी…
-दिल्ली में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान।
-दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अलका लांबा ने किया मतदान।
पीएम नरेंद्र मोदी ने वोटर्स से की मतदान की अपील।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है-…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2025
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी डाला वोट। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे हैं संदीप दीक्षित।
Congress candidate from New Delhi constituency, Sandeep Dikshit shows his inked finger after casting his vote for #DelhiAssemblyElection2025 pic.twitter.com/9lcqmXD7zZ
— ANI (@ANI) February 5, 2025