Close

दहेज के लिए इंजीनियर की हत्या करने के आरोपी बाप-बेटा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Noida News: नोएडा में दहेज के लिए एमएनसी इंजीनियर की हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से ही आरोपी नोएडा में पुलिस से छिपकर रह रहे थे। शनिवार सुबह नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप था कि दहेज में कार और फ्लैट न मिलने पर पति और ससुराल के अन्य ने मिलकर इंजीनियर महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में नोएडा की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

नोएडा में महिला इंजीनियर दीपिका की हत्या के आरोप में पति आदित्य गोयल और ससुर रामरूप को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। दीपिका की दो साल पहले बेबी प्रोडक्ट बनाने की कंपनी चलाने वाले आदित्य से शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दीपिका को दहेज में कार और मकान के लिए कैश लेकर आने के लिए परेशान करते थे। आरोप है कि उन्होंने प्लानिंग के साथ पहले उसके नंबर से कॉल ग्रुप पर बॉय के मैसेज किए, फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण हैंगिंग आया है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

एमएनसी कंपनी में इंजीनियर थी महिला

गाजियाबाद की रहने वली दीपिका नोएडा की एमएनसी कंपनी में इंजीनियर थी। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व दिल्ली के रहने वाले आदित्य गोयल से हुई थी। शादी के बाद आदित्य पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नोएडा के सेक्टर-74 स्थित एक सोसाइटी में आकर रहने लगे। आदित्य खिलौने की व्यापार करता है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की खातिर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके साथ अक्सर पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग मारपीट करते हैं। वह दहेज में कार और मकान की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के समय ही लाखों का दान दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी इनका पेट नहीं भरा, तो इनकी मांग बढ़ती ही जा रही थी। जिसे वह पूरा करने में असमर्थ थे।

अस्पताल में महिला को मृत अवस्था में कराया गया था भर्ती

नोएडा पुलिस का कहना था कि एक अस्पताल से उनके पास मीमो आया था, जिसमें बताया गया था कि एक महिला को मृत अवस्था में उनके यहां भर्ती कराया गया है। जब नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि महिला की फांसी लगने से मौत हुई है। जिसके बाद मामले की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के पति आदित्य, ससुर रामरूप और सास पर बेटी की दहेज की खातिर हत्या करने की शिकायत दी है। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि पति आदित्य और ससुर रामरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source link

English Blog-News and Trending Products-2025

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *