Close

53 की उम्र में भी CM योगी रहते हैं एकदम फिट, जानिए हेल्दी मॉर्निंग फॉर्मूला

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल अपने सख्त प्रशासनिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के CM योगी का साधा और संतुलित जीवनचर्या भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि सीएम योगी क्या खाते हैं? CM योगी के सुबह कैसी शुरुआत करते हैं और किन हेल्दी आदतों को अपनाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की उत्तर प्रदेश के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या-क्या पसंद करते हैं।

CM योगी की पहली पसंद है काढ़ा

सीएम योगी अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से नहीं बल्कि तुलसी, लौंग और कालीमिर्च से बना काढ़ा पीकर करते हैं। कोरोना काल के बाद से उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। यह काढ़ा इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है।

नाश्ते में क्या होता है खास?

सीएम योगी का नाश्ता बेहद सादा लेकिन पौष्टिक होता है। वे फलों को प्रमुखता देते हैं और गर्मियों में खासतौर पर छाछ पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा दलिया भी उनके नाश्ते का हिस्सा होता है जो फाइबर और ऊर्जा से भरपूर होता है।

पसंदीदा ड्रिंक्स में क्या है शामिल?

सीएम योगी चाय और कॉफी की बजाय दूध, जूस और काढ़ा पसंद करते हैं। गर्मियों में प्यास बुझाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए वे छाछ और फलों के जूस को प्राथमिकता देते हैं।

रात की डाइट

रात के खाने के बाद सीएम योगी गाय का दूध पीना पसंद करते हैं। इससे उन्हें अच्छी नींद मिलती है और यह पाचन के लिए भी लाभकारी होता है। वहीं शाम के वक्त वे अजवाइन का काढ़ा भी पीते हैं जो गैस और अपच से राहत देता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डाइट में बदलाव भी हो सकते हैं। ये रिपोर्ट इन बातों की पुष्टि नहीं करती है। UP News

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश के जिलों में खुलेंगे नए औद्योगिक दरवाजे

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

The post 53 की उम्र में भी CM योगी रहते हैं एकदम फिट, जानिए हेल्दी मॉर्निंग फॉर्मूला appeared first on चेतना मंच.

Source link
https://findsuperdeals.shop

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *