Close

सिक्किम गए लेफ्टिनेंट कर्नल, पत्नी का नहीं लगा सुराग

Noida news : नोएडा से उत्तरी सिक्किम के छातेन में छुट्टियां मनाने गए लेफ्टिनेंट कर्नल और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर को लापता हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका अभी तक सुराग नहीं लगा है। हैरान करने वाली बात है कि उनके साथ नोएडा से गई बेटी का शव मिल चुका है। ऐसे में दंपत्ति के साथ भी अनहोनी का आशंका जताई जा रही है। परिजन बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद एक बार नोएडा से दंपत्ति की तलाश में सिक्किम पहुंच चुके हैं। जहां पर पुलिस एवं अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर दंपत्ति की तलाश की जा रही है।

छुट्टी मनाने सिक्किम गया था पूरा परिवार

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-21 जलवायु विहार में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल संधू, उनकी पत्नी सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर आरती संधू छह साल की बेटी अमायरा के साथ छुट्टियां मनाने उत्तरी सिक्किम के छातेन में गए थे। एक जून को भूस्खलन के दौरान ये सभी लापता हो गए। उनकी बेटी का शव दो दिन पहले मिल चुका है। उसका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को दिल्ली में कर दिया गया। नोएडा में रहने वाली इस परिवार की पड़ोसी पूनम मल्होत्रा ने बताया कि लेफ्टीनेंट कर्नल प्रीतपाल संधू के परिजनों ने दिल्ली बरार स्क्वायर में उनकी छह वर्षीय बेटी अमायरा का अंतिम संस्कार किया था। उसके बाद बच्ची के नाना आशीष रंजन, नानी गीता रंजन और दादा-दादी सभी लोग फिर से सिक्किम चले गए हैं। वह सिक्किम में ही लेफ्टिनेंट कर्नल और उनकी पत्नी की खेजबीन में जुटे हैं। उधर, लेफ्टीनेंट प्रीतपाल संधू और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर आरती संधू के नहीं मिलने से सभी लोग परेशान हैं। बेटी का शव मिलने के बाद परिजनों को उनके सुरक्षित होने की चिंता और अधिक गहरा गई है। करीब 13 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में परिजन अब अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

क्या है यह है पूरा मामला ?

नोएडा सेक्टर-21 जलवायु विहार के पी ब्लाक में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल संधू, उनकी पत्नी सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर आरती संधू अपनी छह साल की बेटी अमायरा के साथ रहते हैं। वर्तमान में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्टिंग उत्त्तरी सिक्किम के छातेन में चल रही है। उनकी पत्नी आरती व बेटी अमायरा भी पिछले महीने उनके पास चले गए थे। तीनों वहां पर सैन्य शिविर में ठहरे हुए थे। एक जून को हुए भूस्खलन के बाद से तीनों लापता हो गए थे। उनकी बेटी का दस जून को शव मिल चुका है। पत्नी सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर आरती संधू के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल संधू का भुस्खलन में लापता होने के बाद से ही परिजनों और सेक्टरवासियों में गम का माहौल है। चारों ओर दोनों के लापता होने की चर्चा बनी हुई है। हरेक उनकी सलामती की दुआएं कर रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Noida news

इजराइल-ईरान टकराव के मद्देनज़र भारत ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को किया सतर्क

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

Source link
https://findsuperdeals.shop

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *