UP News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अलग-अलग जिलों में 9 नए अध्यक्ष तैनात किए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में तैनात किए गए अध्यक्षों को RLD के नेतृत्व ने खास जिम्मेदारी सौंपी है। RLD का पूरा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के पूरे ढांचे को मजबूती के साथ खड़ा किया जाए।
राजनीति की प्रथम पाठशाला के लिए बनाए 9 नए अध्यक्ष
दरअसल छात्र राजनीति को राजनीति की प्रथम पाठशाला माना जाता है। इसी पाठशाला को मजबूत करने के लिए RLD ने उत्तर प्रदेश में अपने छात्र संगठन का विस्तार किया है। RLD के छात्र संगठन का नाम छात्र सभा है। RLD के नेतृत्व ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में छात्र सभा के नए अध्यक्ष तैनात किए हैं।
उत्तर प्रदेश में इनको बनाया गया है जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह ने उत्तर प्रदेश में 9 नए जिलाध्यक्ष तैनात किए हैं। सौरभ सिंह ने बताया कि छात्र नेता राहुल पुनिया को मेरठ जिले का छात्र सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नितेश चौधरी को मुजफ्फरनगर जिले का, सागर चौधरी को सहारनपुर जिले का, आर्यन चौधरी को शामली जिले का, राहुल प्रधान को बागपत जिले का, अंकुर त्यागी को गाजियाबाद जिले का, प्रभात तेवतिया को गौतमबुद्धनगर जिले का, राहुल पंवार को हापुड जिले का तथा शिवम चौधरी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का छात्र सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चौधरी सौरभ सिंह ने बताया ािक छात्र सभा के सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर की गई है। जयंत चौधरी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी है। UP News
इजराइल-ईरान टकराव के मद्देनज़र भारत ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को किया सतर्क
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop