Close

यीडा ने लगाए 56 हजार से ज्यादा पौधे

Greater Noida News : यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा)ने बुधवार को बड़ा काम किया है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यीडा ने उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े अभियान में भाग लिया। यीडा के CEO राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान के तहत 56660 पौधे लगाए गए।

यीडा ने लक्ष्य से अधिक लगाए पौधे

आपको बता दें कि बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पौधारोपण का एतिहासिक कार्यक्रम चलाया गया। पौधारोपण अभियान के लिए उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को लक्ष्य दिए गए थे। यीडा को 44100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। यीडा के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने लक्ष्य से अधिक पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यीडा के क्षेत्र में कुल 56660 पौधे लगाए गए। यीडा के क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की शुरूआत यीडा के सेक्टर-32 से की गई। इस दौरान जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह तथा यीडा के  CEO राकेश कुमार सिंह ने अपने हाथों से पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान की विधिवत शुरूआत की।

यीडा के अधिकारी तथा कर्मचारी रहे मौजूद

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष थीम ‘एक पेड माँ के नाम 2.0’ पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ रखी गयी है। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया व शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर नंदकिशोर, महाप्रबंधक (परियोजना) राजेन्द्र सिंह भाटी, महाप्रबंधक (वित्त) अशोक कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (वित्त) आलोक कुमार राय एवं उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह एवं प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। यमुना प्राधिकरण द्वारा एक दिन में 56660 पौधे लगाए गए। जिनमें नीम, जामुन, पीपल, पिलखन, गुलमोहर, चकरेसिया, बरगद, आम, चम्मा, अशोक, टिकोमा व चाँदनी आदि के पौधे लगाए गए हैं। Greater Noida News

पॉलिटिक्स की पिच से फाइनेंस की फील्ड पर पहुंचे ऋषि सुनक, किया शानदार कमबैक

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

Source link

Home-FIND SUPER DEALS – A PLACE FOR FULFILL YOUR NEEDS

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *