Close

महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बहराइच में रहेंगे। वे यहां चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फिट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है। UP News

सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने किया है निर्माण

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी। UP News

महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा (एक नजर)

माध्यम- कांस्य
प्रतिमा का वजन- 17 टन
प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फिट
प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फिट
प्रतिमा की लंबाई- 40 फिट
प्रतिमा की लागत- लगभग पौने पांच करोड़ रुपये UP News

यूपी में 8 दिन बाद खुलने जा रहा पूर्वांचल का गेमचेंजर एक्सप्रेसवे, लखनऊ-गोरखपुर का सफर होगा आसान

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

Source link
https://findsuperdeals.shop

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *