Close

भाजपा नेता के मामले में उत्तर प्रदेश की अदालत का बड़ा फैसला

UP News :  भारतीय जनता पार्टी बीजेपी…. के एक नेता के मामले में उत्तर प्रदेश की अदालत का बड़ा फैसला आया है। भाजपा नेता के मामले में उत्तर प्रदेश की अदालत का यह फैसला पूरे देश में एक उदाहरण बनेगा। उत्तर प्रदेश के अनेक नागरिकों ने अदालत में फैसले का स्वागत करते हुए इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया है। उत्तर प्रदेश के कुछ नागरिकों ने इससे भी अधिक बड़ा फैसला आने की उम्मीद जाहिर की थी।

क्या है उत्तर प्रदेश की अदालत का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश की वाराणसी जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। यह बड़ा फैसला भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या के केस में सुनाया गया है। तीन साल तक लगातार सुनर्वा करके उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की जिला अदालत ने यह बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या के आरोप में 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई थी भाजपा नेता की हत्या

आपको बता दें कि इस मामले की पूरी जानकारी पीडि़त पक्ष के वकील प्रेम प्रकाश गौतम ने दी है। उन्होंने बताया कि यह मामला 12 अक्टूबर 2022 की रात का है, जब पशुपति नाथ सिंह ने अपने घर के पास स्थित देशी शराब की दुकान पर खुलेआम शराब पीने का विरोध किया था। उन्होंने वहां मौजूद युवकों को ऐसा करने से रोका था। गौतम के अनुसार, यह छोटी-सी बात इतनी बढ़ गई कि कुछ ही देर में 30 से 40 लोगों की भीड़ ने पशुपति सिंह पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

शोरगुल सुनकर उनका बेटा, रंजन सिंह, उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी बेरहमी से हमला किया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पाशुपति सिंह को मृत घोषित कर दिया। रंजन सिंह को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें कई महीनों तक इलाज कराना पड़ा था। इसके बाद रंजन सिंह ने अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसका परिणाम अब सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शुरू में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिनमें से 16 को गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें दोषी पाया गया है. शेष दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अभी जारी है।    UP News

 

Generic Medicine : भारत सरकार की बड़ी योजना को खा गए धंधेबाज

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

Source link
https://findsuperdeals.shop

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *