Close

पूरे भारत में 17 जून से शुरू हो जाएगी जातीय जनगणना

Caste Census : भारत के हर नागरिक के लिए यह बड़ी खबर है। बड़ी खबर यह है कि 17 जून 2025 से पूरे भारत में जातीय जनगणना शुरू हो जाएगी। घर-घर जाकर सामान्य जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना भी की जाएगी। जातीय जनगणना के काम में डेढ़ साल से अधिक का समय लगेगा। भारत सरकार ने मार्च 2027 तक जातीय जनगणना (Caste Census) का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आपको बता दें कि, भारत में जातीय जनगणना पूरे 94 वर्ष के बाद हो रही है। भारत की आजादी से पहले वर्ष-1931 में जातीय जनगणना कराई गई थी।

भारत में 14 साल बाद हो रही है सामान्य जनगणना

भारत में सामान्य जनगणना एक नियमित प्रक्रिया है। वर्ष-2011 में पूरे देश में सामान्य जनगणना कराई गई थी। जातीय जनगणना पूरे 94 साल बाद हो रही है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इसे जनगणना-2027 नाम दिया है। इसमें हर घर पहुंचकर जाति भी पूछी जाएगी। सरकार ने बीती 30 अप्रैल को ही जाति जनगणना कराने का ऐलान किया था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि, जातीय जनगणना को मूल जनगणना के साथ ही कराया जाएगा। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। बर्फबारी वाले राज्यों जैसे – उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में यह 1 अक्टूबर 2026 को रात 12 बजे खत्म होगी। वहीं, बाकी देश में यह 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे पूरी होगी। उम्मीद है कि आगामी 16 जून को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

साल 2011 में हुई थी जनगणना

भारत में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। इसे हर 10 साल में किया जाता है। लेकिन 2021 में होनी वाली जनगणना को कोविड महामारी के कारण टाल दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि साल 2011 में भी जनगणना इसी तरह दो चरणों में हुई थी। तब बर्फीले राज्यों में यह 2010 में शुरू हो गई थी, क्योंकि बर्फबारी में जनगणना के काम में बाधा आएगी। इन राज्यों में पहले जनगणना से पूरे देश के आंकड़े एक साथ सामने आ सकेंगे, जो 2011 के बाद आबादी का नया मानक होंगे। जनगणना का काम पूरा होने के बाद परिसीमन का काम किया जाएगा।
इस बार की जनगणना पिछली बार से पूरी तरह अलग होगी। इस बार की जनगणना में 94 साल बाद जातीय जनगणना कराई जा रही है। आखिरी बार 1931 की जनगणना में मिले थे जाति के आंकड़े, 2011 में आखिरी बार देश में हुई थी जनगणना, कोविड के कारण 2021 की जनगणना टली थी।

कटरा से पीएम मोदी का ऐलान: ऑपरेशन सिंदूर की याद से कांप उठेगा पाकिस्तान

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

Source link
https://findsuperdeals.shop

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *