Close

पूरे नोएडा क्षेत्र में हो रही है पंजाबी विकास मंच के कार्यक्रम की चर्चा

Noida News :  नोएडा शहर तथा नोएडा के आसपास पंजाबी विकास मंच के कार्यक्रम की चर्चा हो रही है। पंजाबी विकास मंच ने यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया। नोएडा में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का आयोजन निर्जला एकादशी तथा गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के सिलसिले में किया गया। इस कार्यक्रम की नोएडा शहर के सभी नागरिक खूब तारीफ कर रहे हैं।

निर्जला एकादशी तथा शहीदी दिवस का विशेष महत्व

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में 24 एकादशियों का बहुत महत्व है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इसकी कथा में हिंदू धर्म की बहुत बड़ी विशेषता है कि हिन्दु धर्म सबको धारण ही नहीं करता है, बल्कि सबके योग्य नियमों की लचीली व्यवस्था भी करता है। महर्षि वेदव्यास ने पाडंवों को एकादशी व्रत का संकल्प कराया तो भीम ने कहा,’’पितामह इसमें  प्रति पक्ष एक दिन के उपवास की बात कही है। पर मैं तो एक समय भी भोजन के बगैर नहीं रह सकता।

मेरे पेट में ’वृक’ नाम की जो अग्नि है उसे शांत रखने के लिए मुझे कई लोगों के बराबर और कई बार भोजन करना पड़ता है। क्या अपनी उस भूख के कारण मैं एकादशी जैसे पुण्य व्रत से वंचित रह जाऊंगा?’’ यह सुनते ही महर्षि ने भीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा,’’आप ज्येष्ठ मास की निर्जला नाम की एकादशी का व्रत करो। तुम्हें वर्ष भर की एकादशियों का फल मिलेगा।’’ इस एकादशी पर ठंडे र्शबत की जगह जगह छबीलें लगाई जातीं हैं। जिसे पीकर भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत मिलती है। स्वयं निर्जल रह कर जरुरतमंद या ब्राह्मणों को दान दिया जाता है।

सिख समुदाय में गुरु परंपरा के पाँचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस उनकी शहादत को याद करने के लिए मनाते हैं। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद हैं। इन्होंने धर्म के लिए अपनी शहादत दी। इनके शहीदी दिवस पर जगह जगह ठंडे र्शबत की छबीलें लगाई जाती हैं। गुरु जी ने सिखों को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

नोएडा में लगाई ठंडे शर्बत की छबील

बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 55 की बाहरी मेन रोड पर, सेक्टर 22 नौएडा के सामने 11 बजे से दोपहर 2.30 तक पंजाबी विकास मंच द्वारा ठंडे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंदों को तौलिये भी वितरित किये गये। यह विशाल कार्यक्रम इकोफ्रैंडली था। कागज के गिलासों का उपयोग किया गया। डस्टबिन की व्यवस्था थी। छबील का उद्घाटन नोएडा के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता दीपक विग, जेएम सेठ, सुमित कोहली, जीके बंसल, संजीव पुरी, हरीश सभरवाल ने रिबन काट कर किया।

इस पावन पर्व पर , दीपक विग,जी.के. बंसल, संजीव पुरी,जे ऐम सेठ,ओ पी गोयल,संजीव बांदा, ऐस पी कालरा, अमरदीप शाह, प्रदीप वोहरा, हरीश सबरवाल,, सुनील वाधवा,वंदना बसंल, अलका सूद, सविता अरोड़ा, नीलम भागी, अंजना भागी, प्रभा जयरथ, संगीता सचदेवा, एस.एस.सचदेवा, संजय खत्री, अजय साहनी, अमरजीत कौर, शरण चौहान, मोहित अरोड़ा आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं पंजाबी विकास मंच के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।    Noida News

 

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक गूंज रहा है श्रवण कुमार का नाम

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

Source link
https://findsuperdeals.shop

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *