Noida News : नोएडा के नागरिकों के लिए गर्व की खबर है। यह गर्व की खबर पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के नागरिकों के लिए गर्व करने वाली खबर है। खबर यह है कि नोएडा कमिश्नरी पुलिस का नाम अंतरराष्ट्रीय मानकों पर स्थापित हो रहा है। अभी तक नोएडा कमिश्नरी पुलिस के 8 थानों को अंतरराष्ट्रीय मानक पर खरा उतरने का सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह सिलसिला आगे बढ़ते हुए जल्दी ही नोएडा कमिश्नरी पुलिस के 2 और थानों को अंतरराष्ट्रीय मानक का सर्टिफिकेट मिलने वाला है। यह बताना जरूरी है कि पूरे उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी उपलब्धि केवल नोएडा कमिश्नरी पुलिस के खाते में आयी है।
नोएडा कमिश्नरी पुलिस के दो नए थानों को मिलेगा ISO सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि नोएडा पुलिस कमिश्नरी के आठ थानों को हाल ही में ISO सर्टिफिकेट मिला है। नोएडा के दो और थाने इसी कड़ी में जुड़ने वाले हैं। ये थाने बनकर तैयार हैं। इनका लोकार्पण भी पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कर दिया है। अब आइएसओ की टीम इन थानों में लेवल वन और टू का निरीक्षण करेगी। देश भर में सबसे शानदार पुलिस अफसर के रूप में स्थापित हो रही नोएडा पुलिस की पुलिस कमिशनर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने एक नया माइल स्टोन स्थापित कर आठ थानों को आईएसओ सर्टीफाइड बनाया है और उन्हें यह सर्टिफिकेट मिल भी चुका है। प्रदेश के किसी अन्य जिले में इतने थाने आईएसओ सर्टीफाइड नहीं हैं।। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य थानों को आईएसओ सर्टीफाइड कराने के लिए जल्द ही संबंधित संस्था के पदाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। यह थाने सेक्टर-126 और सेक्टर-63 हैं। इसके बाद टीम इन थानों का निरीक्षण करेगी। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश में जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के द्वारा जन सामान्य को प्रदान की जाने वाली पुलिस सेवाओं, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्ता परक निवारण तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के स्तर को उत्कृष्ट बनाने के लिए एक योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत थानों के मानकीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानों में स्थित विभिन्न शाखाओं, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, मालगृह, जीडी/पासपोर्ट, डाक सेक्शन, हथियारों का रखरखाव, साइबर डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, नए कानून के क्रियान्वयन आदि के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी तैयार हुई है। Noida News
सर्टिफिकेट देने के लिए 45 दिन तक सव्रे करती है आईएसओ की टीम
ISO सर्टिफिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है। इस संस्था का नाम अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन है। यह संगठन 160 देशों की सदस्यता वाला बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इस संगठन के सर्टिफिकेट का मतलब यह होता है कि जिस संस्थान को वह सर्टिफिकेट दिया गया है वह संस्थान अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है। कोई भी थाना अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार है या नहीं इसके लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन की टीम 45 दिन तक सर्वे करती है। हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। साफ-सफाई, पार्किंग, प्ले एरिया, शिकायतों का निस्तारण, पुलिसकमिंर्यों का व्यवहार, तकनीकी जानकारी समेत अन्य चीजों की जानकारी जुटाई जाती है। इन थानों में आॅडिट करने के साथ-साथ थाना स्टॉफ को गुणवत्ता प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। नोएडा शहर के सेक्टर-63 और सेक्टर-126 थाने में कार्यरत पुलिसकमिंर्यों को प्रशिक्षण मिलना शुरू हो गया है। दोनों थानों के नवनिर्मिंत भवन का जब लोकार्पण हुआ था तभी पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने थानों को आईएसओ सर्टीफाइड कराने पर जोर दिया था। दोनों थानों के नवनिर्मिंत भवन को इसी के हिसाब से तैयार भी किया गया था। अब आप समझ गए होंगे कि यह खबर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा समेत गौतमबुद्धनगर जिले नागरिकों के लिए गर्व करने वाली खबर कैसे साबित हो रही है । Noida News
Source link
https://findsuperdeals.shop