Noida News : नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी के तहत नोएडा की पुलिस कमिश्नर पूरे उत्तर प्रदेश में साइबर क्राईम रोकने का खाका प्रस्तुत करेंगी। यहां यह तथ्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में साइबर क्राइम रोकने में नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने बड़ी भूमिका निभाई है।
नोएडा की पुलिस कमिश्रर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को मिला यह काम
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने प्रदेश के 21 IAS अधिकारियों की खास तैनाती की है। उत्तर प्रदेश की पुलिसिंग को और अधिक बेहतर बनाने के मकसद से यह कवायद शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश के DGP को यकीन है कि उनकी पहल के पूरा होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव आ जाएगा। इसी कड़ी में नोएडा की पुलिस कमिश्रर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को प्रदेश भर में साइबर क्राइम रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर उत्तर प्रदेश के DGP के सामने प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की चाल, चरित्र तथा चेहरा बदलने की पहल
उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस की चाल, चरित्र तथा चेहरा बदलने के प्रयास शुरू किए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक जवाबदेह तथा संवेदनशील बनाने के मकसद से DGP ने उत्तर प्रदेश के 21 IPS अधिकारियों को खास काम सौंपा है। उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दस प्रमुख क्षेत्रों में सुधार की जिम्मेदारी 21 IPS अधिकारियों को सौंपी है। यह अधिकारी एक माह में उत्तर प्रदेश पुलिसिंग से संबंधित क्षेत्रों में क्या-क्या सुधार किया जाना चाहिए इसकी रिपोर्ट बनाकर सौंपेंगे। उसके बाद उक्त क्षेत्रों में सुधार का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
सभी दस प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए एक अधिकारी फील्ड से तो एक अधिकारी को मुख्यालय से तैनात किया गया है। डीजीपी ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को उनकी रुचि के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि जब पुलिस सुधारों में कांस्टेबल से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नई व्यवस्था का सुझाव देने के लिए पीडि़तों का भी फीडबैक लेने की व्यवस्था की गई है। DGP ने यह निर्देश भी दिए हैं कि कार्ययोजना बनाते समय विभिन्न स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाए। साथ ही महिलाओं व संबंधित नागरिकों के भी सुझाव लिए जाए।
नोएडा की पुलिस कमिश्रर समेत 21 IPS अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश के 21 IPS अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस में सुधार की विस्तृत योजना बनाकर पेश करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस विशेष अभियान में महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के लिए सुधार की योजना बनाने की जिम्मेदारी महिला IPS अधिकारी पद्मजा चौहान तथा आगरा जोन के ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ को सौंपी गई है। इसी प्रकार साइबर अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी ADG साइबर क्राइम बीके सिंह तथा नोएडा कमिश्ररी की पुलिस कमिश्रर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को सौंपी गई है।
अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति की जिम्मेदारी एडीजी क्राइम एसके भगत तथा ADG जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया को सौंपी गई है। पुलिस कल्याण की जिम्मेदारी आइजी पुलिस कल्याण आरके भारद्वाज तथा पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार को सौंपी गई है। कानून-व्यवस्था, बंदोबस्त, एटीएस, एएनटीएफ की जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश तथा एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह को सौंपी गई है।
बेहतर पुलिस सेवाएं की जिम्मेदारी एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा तथा एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर को सौंपी गई है। प्रतिभा और विशेषज्ञता का उपयोग की जिम्मेदारी आइजी स्थापना नचिकेता झा तथा पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र सिंह सेंगर को सौंपी गई है। यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी एडीजी यातायात के सत्यनारायण तथा पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल को सौंपी गई है।
तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग की जिम्मेदारी एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा तथा पुलिस कमिश्नर कानपुर अखिल कुमार को सौंपी गई है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी एडीजी प्रशिक्षण राजीव सब्बरवाल तथा एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता को सौंपी गई है। जनशिकायत का निवारण की जिम्मेदारी रमित शर्मा तथा अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली को सौंपी गई है। Noida News
सरकार का डिजिटल मास्टरस्ट्रोक, युवाओं को संवारने आया MY Bharat 2.0
The post नोएडा की पुलिस कमिश्नर को मिली प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी appeared first on चेतना मंच.
Source link
https://findsuperdeals.shop