Close

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में दोबारा लौटी भीषण गर्मी

Delhi/UP News : देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। हाल के दिनों में हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब तापमान दोबारा उफान पर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है।

अधिकांश हिस्सों में 11 जून तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 11 जून तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। इसके बाद 12 जून से मानसून दोबारा सक्रिय होगा और धीरे-धीरे मध्य एवं पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून के इस रफ्तार पकड़ते ही कई राज्यों में वर्षा शुरू हो जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर में अब भी इंतजार में मानसून का

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मानसून की कोई तत्काल संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन की संभावित तिथि 29 जून है। हालांकि, यह संभावना भी जताई जा रही है कि मानसून सामान्य समय से तीन-चार दिन पहले भी दस्तक दे सकता है, बशर्ते परिस्थितियां अनुकूल रहीं।

तापमान लगातार चढ़ रहा, लू के आसार

इस समय राजधानी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सोमवार को पारा 42 डिग्री और मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

फिलहाल राहत नहीं, गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की धीमी चाल और गर्म हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में दिल्ली और अन्य राज्यों के नागरिकों को कुछ और दिन तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का दावा, राहुल बोले- जनादेश नहीं, साजिश से जीती BJP

ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुक  पर लाइक करें या  ट्विटर  पर फॉलो करें।

Source link
https://findsuperdeals.shop

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *