UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में तकनीक और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रदेश का पहला 3D होलोग्राम शो शुरू किया गया है जो फिल्मों की तरह रोमांचक अनुभव देगा। यह शो न सिर्फ दर्शकों को अत्याधुनिक तकनीक से रूबरू कराएगा, बल्कि मुरादाबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को एक नई प्रस्तुति के साथ सामने लाएगा।
शहरवासियों को मिलेगा स्मार्ट अनुभव
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम मुरादाबाद ने इस तकनीकी परियोजना को साकार रूप देना शुरू कर दिया है। 3D होलोग्राम प्रोजेक्शन के जरिए स्मार्ट सिटी से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी आधुनिक तरीके से लोगों को दी जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल नागरिकों को जागरूक करना है, बल्कि शहर को पर्यटन के नक्शे पर भी एक नई पहचान देना है।
मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में किया जाएगा विकसित
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की सोच और नेतृत्व में यह अनूठी पहल की गई है। उन्होंने बताया कि, यह पहल पूरे उत्तर प्रदेश में एक नया उदाहरण पेश करेगी और अन्य शहरों को भी आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उनका सपना है कि मुरादाबाद को तकनीक और परंपरा के मेल से एक आदर्श स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाए।
जल्द दिखेगा सार्वजनिक रूप से
फिलहाल इस 3D होलोग्राम तकनीक पर कार्य चल रहा है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। लोग इसमें न केवल मुरादाबाद की समृद्ध विरासत को देख सकेंगे, बल्कि शहर में हुए बदलावों और विकास कार्यों को भी अनुभव कर पाएंगे वो भी एक नई डिजिटल दुनिया के अंदाज में। UP News
बेटियों की कामयाबी पर खुश हुए सीएम योगी, टॉपर्स को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop