UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अपराध, जमीन पर अवैध कब्जे और स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर बैठे करीब 200 फरियादियों से स्वयं मुख्यमंत्री मिले। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “जनता से किया गया हर वादा जमीन पर उतरना चाहिए। किसी दबंग या माफिया को गरीब की जमीन हड़पने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।”
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार
जनता दर्शन में कई जरूरतमंद लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंदों का इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाया जाए ताकि तुरंत आर्थिक सहायता जारी की जा सके। साथ ही सीएम योगी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को किसी भी अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी न हो, और जिन पात्र लोगों के पास कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड तत्काल बनवाए जाएं।
CM योगी ने की बच्चों से मुलाकात
जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को भी लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को प्यार से दुलारा, उनके साथ बातें कीं और उन्हें चॉकलेट भी भेंट की। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आया।
गौसेवा बनी दिनचर्या का हिस्सा
गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत दिनचर्या में गोसेवा शामिल रही। सुबह भ्रमण करते हुए वे मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने श्यामा, गौरी, गंगा और भोला जैसे नाम लेकर गोवंश को पुकारा। उनकी आवाज सुनकर कई गोवंश दौड़ते हुए उनके पास आ गए। सीएम योगी ने उनके माथे पर स्नेह से हाथ फेरा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
नन्हे मार्शल आर्ट योद्धाओं ने दी बर्थडे की शुभकामनाएं
इस मौके पर मार्शल आर्ट्स सीखने वाले छोटे बच्चों का एक समूह भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री को “हैप्पी बर्थडे महाराज जी” कहकर गुलाब का फूल भेंट किया और उनके साथ कुछ मार्शल आर्ट स्टेप्स भी दिखाए। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया, चॉकलेट भेंट की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। गौरतलब है कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था। संन्यास के बाद वे अपना जन्मदिन सार्वजनिक रूप से नहीं मनाते, लेकिन जनता की ओर से मिल रहे प्रेम और शुभकामनाओं को वे सादगी और आत्मीयता से स्वीकार करते हैं।
प्रधानमंत्री के म्यूजियम को निखारने की जिम्मेदारी मिली उत्तर प्रदेश के अफसर को
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop