Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी नगर बाला जी एनक्लेव में सर्वसम्मति से आरडब्लूए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी में स्थित प्रतिष्ठित एवं पॉश सैक्टर बालाजी ऐन्क्लेव सैक्टर में रविवार को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सैक्टर की आरडब्ल्यूए (रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष राजपाल नागर ने की, जबकि संचालन पूर्व एडीजीसी (राजस्व) व निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजकुमार आर्य ने किया।
ओमवीर आर्य को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में आयोजित इस बैठक में उपस्थित सभी सेक्टर वासियों के द्वारा सर्व सम्मति से ओमवीर आर्य एडवोकेट को आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष सुरेश भगत जी, सचिव विनोद अधाना जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में रमेश बंसल, व कार्यकारिणी सदस्य भगवत भाटी, किरणपाल नागर, जगदीश फौजी, सुबोध ठाकुर, महेंद्र सिंह एडवोकेट, कंछी वर्मा, जितेंद्र नागर, इंद्र नागर मनोज गर्ग, कमल शर्मा सदस्यों में बलराज नागर, अशोक भाटी,राजसिह नागर, अशोक वर्मा,राकेश भाटी, जयसिंह भाटी, राकेश नागर, अरुण भाटी, कौशल कुमार, गजेपाल फौजी, मनोज भाटी एडवोकेट, मुन्नालाल शर्मा,नाहरसिंह यादव दरोगा जी, अजीत वर्मा, आदित्य शर्मा,जय प्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, कुलदीप सिह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सैक्टरवासियों ने दी ओमवीर आर्य को बधाई
बलराज नागर समेत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आरडब्ल्यूए से सैक्टर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। बैठक में स्थानीय नागरिकों ने साफ-सफाई, पार्कों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और जलनिकासी की समस्याओं पर भी चर्चा की और नई टीम से इनके समाधान की अपेक्षा जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमवीर आर्य ऐडवोकेट ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह पारदर्शी, जवाबदेह और समर्पित नेतृत्व प्रदान करेंगे तथा बालाजी ऐन्क्लेव को आदर्श कॉलोनी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। Greater Noida News
ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे अहमदाबाद विमान हादसे के राज़, सामने आएगा पूरा सच
Source link
https://findsuperdeals.shop