UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी कस्बे में उस वक्त कौतूहल का माहौल बन गया जब एक गाय ने ऐसा अनोखा बछड़ा जन्मा जिसे देखकर लोग दंग रह गए। उत्तर प्रदेश के बागपत में जन्मे इस बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए इस अनोखे दृश्य को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। जहां गांव के लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह दुर्लभ जेनेटिक असामान्यता का मामला है जो लाखों में कभी एक बार होता है।
ईश्वर का अवतार या विज्ञान की जटिलता?
बता दें कि, यह विचित्र बछड़ा टिकरी गांव के किसान जाहिद की गाय ने जन्मा है। जाहिद के मुताबिक, गाय गर्भवती जरूर थी लेकिन किसी तरह की असमान्यता का कोई संकेत नहीं था। जैसे ही रात को गाय ने बछड़े को जन्म दिया और उन्होंने उसका चेहरा देखा पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। बछड़े के दो मुंह और तीनों आंखें देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जाहिद के घर उमड़ी लोगों की भीड़
अगली सुबह जाहिद के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई महिलाएं और श्रद्धालु फूल-माला, नारियल और पूजा की थाली लेकर बछड़े को देखने पहुंचे। कुछ लोगों ने इसे देवता का अवतार मानते हुए आरती उतारी और पैसे चढ़ाए। कई लोग बछड़े के आगे प्रणाम करते नजर आए और मनोकामनाएं मांगते दिखे।
डॉक्टरों ने बताया Craniofacial Duplication
पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बछड़े की जांच की। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि यह ‘क्रेनियोफेसियल डुप्लिकेशन’ नाम की जेनेटिक असामान्यता है जिसमें भ्रूण के विकास के दौरान चेहरे और सिर की संरचना दोहराई जाती है। यह स्थिति इतनी दुर्लभ होती है कि दुनिया में लाखों में एक बार ही सामने आती है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
एक ओर जहां लोग इसे चमत्कार मानकर श्रद्धा से पूज रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे विज्ञान की व्याख्या से जोड़कर समझने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बछड़े की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, और इसके साथ ही आस्था बनाम विज्ञान की बहस भी तेज हो गई है। किसान जाहिद का कहना है, “गाय हमेशा की तरह स्वस्थ थी। गर्भावस्था के दौरान कुछ भी असामान्य नहीं दिखा। लेकिन जब रात को यह बछड़ा जन्मा, तो ऐसा लगा जैसे कोई चमत्कार हुआ हो।” UP News
हरदोई में प्रेमी के साथ पत्नी को देख भड़का पति, दांत से काट डाली नाक
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop