UP News : उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक पिता तथा पुत्र अचानक बड़ी चर्चा का विषय बन गए हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पिता तथा पुत्र की यह जोड़ी एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए हैं। उम्रदराज पिता तथा जवान बेटा एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बन गए हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्र की इस जोड़ी की हर जगह चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्र की एक साथ पुलिस में भर्ती होने की कहानी को अखबारों तथा सोशल मीडिया में खूब जगह मिल रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्र की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
क्या है पूरा मामला ?
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के उदयरामपुर नंगला गांव में एक पिता तथा पुत्र एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हो गए हैं। रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से पिता तथा पुत्र को एक साथ सिपाही भर्ती होने का नियुक्ति-पत्र मिला है। उत्तर प्रदेश के हापुड जिले में रहने वाले पिता का नाम यशपाल नागर तथा उनके बेटे का नाम शेखर नागर है। आप यह सवल उठा सकते हैं कि आखिर अधेड़ उम्र के यशपाल नागर इस उम्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में कैसे भर्ती हो गए।
सेना में सेवा करने के कारण मिला है उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस में सेना के सैनिकों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। यही व्यवस्था पिता तथा पुत्र को एक साथ उत्तर प्रदेश का सिपाही बनने में मददगार साबित हुई है। आपको बता दें कि यशपाल नागर 2003 में आर्मी ऑर्डनेंस कोर में भर्ती हुए थे। उन्होंने 16 साल तक देश की सेवा की और फिर 2019 में रिटायर हो गए। इसके बाद वे दिल्ली में आर्मी ऑर्डनेंस कोर में नौकरी कर रहे थे। 2024 में उन्होंने अपने बेटे शेखर के साथ ही सिपाही भर्ती का पेपर दिया। दोनों ही परीक्षा में सफल रहे, अब यशपाल ने आर्मी ऑर्डनेंस कोर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।
यशपाल ने बताया कि वे पहले आर्मी में थे, रिटायर्ड होने बाद उन्होंने यूपी पुलिस में सिपाही के पद के लिए परीक्षा दी और पास हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने बेटे के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का नियुक्ति पत्र लेने और ट्रेनिंग पर जाने को लेकर बहुत खुश हैं। उत्तर प्रदेश के इस पिता-पुत्र की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। UP News
‘तेहरान तक के आसमान पर हमारा वर्चस्व’, युद्ध के बीच इजरायल का बड़ा दावा
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop