UP News : उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के एक खास सरकारी विभाग ने बड़ा कमाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इस विभाग ने मात्र 8 साल में एक से बढक़र एक 471 नए पुल (सेतु) बना दिए हैं। अकेले एक साल में 76 पुल (सेतु) बनाकर उत्तर प्रदेश के इस खास विभाग ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के इस विभाग ने मोटा धन कमाकर प्रदेश सरकार का खजाना भरने का काम भी किया है।
एक साल में 76 पुल बनाकर कायम किया रिकार्ड
उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के प्रवक्ता ने एक लिखित बयान जारी किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी इस बयाान में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम कनेक्टिविटी युक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार नए प्रतिमान गढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का असर है कि प्रदेश में मात्र एक साल में 76 सेतु परियोजनाओं का निर्माण उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए पूरा कर लिया गया है। लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस उपलब्धि को हासिल किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में उ.प्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा जिन 76 सेतु परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया उनमें 43 नदी सेतु, 28 आरओबी व 5 फ्लाईओवर शामिल हैं।
खास बात यह है कि यह उपलब्धियां केवल एक वर्ष की अवधि तक सीमित नहीं है। सीएम योगी के अब तक के कार्यकाल में हुए निर्माण कार्य प्रदेश की भविष्य की जरूरतों अनुसार उत्तम कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 8 वर्षों में सीएम योगी के निर्देश व मार्गदर्शन में उ.प्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने कुल 471 सेतु परियोजनाओं के उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण में सफलता प्राप्त की है। इसमें 313 नदी सेतु, 143 आरओबी तथा 15 फ्लाइओवर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने भरा खजाना
लोकनिर्माण विभाग (Public Works Department) द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के टर्नओवर में भी सीएम योगी के अब तक के कार्यकाल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक ओर, वित्तीय वर्ष 2017-18 में जहां कुल टर्नओवर 1013.74 करोड़ था, वहीं वित्तीय वर्ष 2018-19 में यह बढक़र 1360.34 करोड़ पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 में भी वृद्धि दर्ज करते हुए टर्नओवर क्रमश: 1511.18 करोड़, 1936.92 करोड़ तथा 1959.33 करोड़ रहा। वर्ष 2022-23 में हालांकि टर्नओवर में कुछ कमी आई और वह 1946 करोड़ के स्तर पर रहा। इसके बाद वर्षों में टर्नओवर में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2023-24 में टर्नओवर बढक़र 2376 करोड़ हो गया जबकि 2024-25 में यह 2583 करोड़ रुपए हो गया। यानी, वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर 2024-25 तक उ.प्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड के टर्नओवर में 2.5 गुना वृद्धि हुई है। उ.प्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा प्रदेश में जारी विभिन्न सेतु परियोजनाओं के निर्माण और विकास को लेकर एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। सीएम योगी के निर्देशानुसार प्रदेश के 10 मंडलों में जारी निर्माण व विकास कार्यों को लेकर इसमें विस्तृत ब्योरा पेश किया गया है।
इसी कार्ययोजना के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश भर में जारी विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। इनमें वरीयता के आधार पर उन कार्यों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पूरा होने पर बड़े स्तर पर क्षेत्रीय आबादी को लाभ मिलेगा। UP News :
नोएडा शहर में होगा सबसे अनोखा आयोजन, नजर आएगा ओडिशा
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop