UP News : उत्तर प्रदेश का सबसे खास मंदिर सोने से सजाया गया है। कुछ मंदिरों में थोड़ा बहुत सोना लगाया जाता है किन्तु उत्तर प्रदेश के इस खास मंदिर को 50 करोड़ रुपए मूल्य के सोने से सजाया गया है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के इस बहुत ही खास मंदिर में सोने का काम अभी भी चल रहा है। अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश के इस खास मंदिर में 100 करोड़ रुपए मूल्य का सोना और लगा दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में है खास मंदिर
उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म स्थल है। भगवान श्रीराम के जन्मस्थल पर भगवान राम का भव्य मंदिर स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश से लेकर पूरी दुनिया के राम भक्त इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लालायित हैं। भगवान श्रीराम के इस खास मंदिर में अब तक 45 किलोग्राम सोना लगाया जा चुका है। भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण राम मंदिर निर्माण समिति की देखरेख में हुआ है। शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने पत्रकारों को बड़ी जानकारी दी है। नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि, इस सोने का अनुमानित मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है। यह सोना मुख्य रूप से मंदिर के भूतल के दरवाजों और भगवान राम के सिंहासन को सजाने में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शेषावतार मंदिर में अभी भी सोने का कार्य चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के इस खास मंदिर में अभी भी बहुत काम होना है
उत्तर प्रदेश की धार्मिक राजधानी बन रहे अयोध्या शहर में नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि, राम मंदिर का मुख्य ढांचा अब लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन संग्रहालय, ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस जैसे अन्य हिस्सों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है और इसके दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब भक्तों के लिए इस पवित्र स्थल के दर्शन की प्रक्रिया को नियंत्रित रूप से प्रारंभ किया जा रहा है। फिलहाल केवल सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए पास नि:शुल्क जारी किए जाएंगे।
राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि गुरुवार को मंदिर परिसर में कुल सात मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पहली मंजिल पर गर्भगृह के ऊपर मध्य में राम दरबार की स्थापना हुई है, जबकि उत्तर-पूर्व में शिवलिंग, दक्षिण-पूर्व में गणपति, दक्षिण दिशा के मध्य में हनुमान जी, दक्षिण-पश्चिम में सूर्य देव, उत्तर-पश्चिम में भगवती और उत्तर दिशा के मध्य में अन्नपूर्णा माता की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस बीच, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन भीषण गर्मी और अपर्याप्त छाया व्यवस्था के चलते कई लोग परेशान दिखाई दिए। राम मंदिर ट्रस्ट के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राम दरबार को अभी आम श्रद्धालुओं के लिए खोला नहीं गया है। आगामी बैठक में दर्शन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह राम मंदिर में आयोजित दूसरा प्रमुख समारोह था, पहला समारोह 22 जनवरी 2024 को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के रूप में हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। UP News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शहर में स्थापित हुआ खास भवन
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
Source link
https://findsuperdeals.shop